उरई। रामपुरा ब्लाक के जगम्मनपुर में राष्ट्रीय खाद सुरक्षा मिशन के तहत चना कलस्टर प्रदर्शन गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें कृषि वैज्ञानिकों ने रासायनिक खाद और कीटनाशकों के सीमित उपयोग की सलाह अच्छी खेती के लिए किसानों को दी।
इस अवसर पर सेवा निवृत्त प्लांअ प्रोडक्शन अधिकारी डीएन निरंजन ने किसानों को जैविक खाद बनाने के तरीके बताये। उन्होंने कहा कि खेती भी एक विज्ञान है। जिसके नियमों का ध्यान में रखते हुए बुबाई से लेकर अन्य कार्य किये जाये ंतो सुरक्षित खेती भी संभव है और गुणवत्तापूर्ण पैदावार भी।
गोष्ठी का आयोजन सहकारी संघ में किया गया। सहायक कृषि निरीक्षक सुरेंद्र शर्मा, संदीप वर्मा, किसान सहायक अवधेश राठौर, टैक्निकल मैनेजर श्याम सुंदर, असिस्टेंट मैनेजर वीर सिंह ने भी वैज्ञानिक खेती के कई गुर बताये।
प्रमोद सिंह सेंगर, विजय द्विवेदी, अनिरुद्ध सिंह सेंगर, रामलखन औदीच्य, मुन्ना सिंह चंदेल, सुरेंद्र सिंह राठौर चंदावली, रमेश तिवारी, महेश यादव भिटौरा, मूलचंद्र शाक्यवार, मोहर सिंह कुशवाहा, प्रमोद कठेरिया, ताहर सिंह यादव, रामकुमार गुप्ता, सीताराम प्रजापति, हरेंद्र सिंह भदौरिया, अविनाश दुबे, सत्येंद्र सिंह यादव, रवि मिश्रा, संजय सिंह सेंगर, पुनीत गुप्ता आदि उल्लेखनीय तौर पर उपस्थित रहे।

Leave a comment