उरई। बेसिक शिक्षाधिकारी के संवेदनहीन रवैये के कारण मिडडे मील की रसोइयों के घर गुझिया, पापड़ नही बन पायेगें।
मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने त्यौहार के पहले सभी के वेतन और मानदेय प्रदान कर देने के निर्देश जारी किये थे। लेकिन मौजूदा जिला बेसिक शिक्षाधिकारी राजेश शाही के कार्यकाल में विभाग अंधेरगर्दी का शिकार है। जिसकी वजह से मुख्यमंत्री के निर्देशों तक पर अमल नही हो पा रहा।
रसोइयों ने बताया कि उनका तीन माह का मानदेय बकाया है। उन्हें मुख्यमंत्री की घोषणा की वजह से पूरी उम्मीद थी कि होली के पहले मानदेय उनके हाथ में आ जायेगा। लेकिन विभाग के अधिकारियों ने हाथ खड़े कर दिये हैं। उन्होंने त्यौहार न मना पाने का वास्ता अधिकारियों को दिया फिर भी वे नही पसीजे।





Leave a comment