उरई। रोडवेज को चपत लगा रहीं टूरिस्ट गाड़ियों पर सोमवार की रात परिवहन विभाग का कहर टूटा। जगदम्बा ट्रैवल्स की दो बसें कार्रवाई में कुठौंद क्षेत्र में जब्त करके थाने में खड़ी करा दी गईं।
जगदम्बा ट्रैवल्स की बसे टूरिस्ट परमिट पर सपा सरकार के समय से उरई से जयपुर और दिल्ली के लिए चल रहीं हैं। इन बसों की फिटनिस ठीक नही है। फिर भी इनके द्वारा भरपूर किराया वसूल होता था।
इसके अलावा यह बसें रास्तें के सारे स्टेशनों की फुटकर सवारियां चढ़ाते-उतारते थे। जिससे रोडवेज की बसों को नुकसान हो रहा था। रोडवेज यूनियन ने मंत्री से इसकी शिकायत की। जिसके बाद उच्च स्तरीय हस्तक्षेप पर अभी तक इनकी अनदेखी कर रहा परिवहन विभाग हरकत में आ गया।
बीती रात सहायक संभागीय प्रवर्तन अधिकारी परिवहन धनवीर यादव ने रोडवेज के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक अपराजिता श्रीवास्तव को साथ लेकर कुठौंद क्षेत्र में उक्त ट्रैवल्स की जयपुर और दिल्ली जा रहीं दोनों बसें रुकवा लीं और उन्हें सीज करके थाने के अंदर करवा दिया। इस कार्रवाई से टूरिस्ट परमिट की आड़ में डग्गामारी करने वालीं बस कंपनियों में हड़कंप मच गया है।

Leave a comment