उरई। बसपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष और उनकी टीम के लोगों ने मंगलवार को विधिवत दायित्व संभालने के पहले कंपनी बाग मस्जिद तिराहा स्थित बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया।
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष हीरालाल चैधरी के साथ महासचिव उदयवीर दोहरे, कोषाध्यक्ष बृजेश, उपाध्यक्ष रफीउददीन पन्नू, सचिव श्याम सुंदर भी थे। इस मौके पर पूर्व सांसद घनश्याम अनुरागी भी मौजूद रहे।
हीरालाल चैधरी ने कहा कि जिले में संगठन को और मजबूती प्रदान की जायेगी। उन्होंने कहा कि अगले लोकसभा चुनाव में इस क्षेत्र से उनकी पार्टी एक बार फिर जीत का परचम लहरायेगी। लोग वर्तमान केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों से ऊब चुके हैं और विकल्प के लिए केवल बहनजी के नेतृत्व की ओर देख रहे हैं।

Leave a comment