उरई। मंगलवार को सुबह अकबरपुर इटौरा के पास ट्रैक्टर और बाइक में हुई भिडं़त में तीन लोग घायल हो गये। जिनमें एक की हालत गंभीर है।
यह भिड़ंत आमने-सामने हुई। जिसमें कुरहना आलमगीर का जसवंत (25वर्ष) पुत्र रामबाबू व गुरू के इटौरा के केशव प्रसाद सैनी और अर्चना घायल हो गये। बाद में पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। जसवंत की हालत नाजुक होने की वजह से उसे बाद में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।





Leave a comment