सिरसाकलार-उरई। स्थानीय सब स्टेशन पर बिजली विभाग का वसूली कैंप लगाया गया। इस दौरान दो लाख रुपये के बिल जमा कराये गये। सिरसाकलार, मलथुआ व मिसुरपुरा आदि गांवों के 35 घरों के कनेक्शन बिल जमा न करने की वजह से काट दिये गये। शिविर में अवर अभियंता जेके यादव, लिपिक प्रिंस गुप्ता, देवेंद्र सिंह जादौन और लाइनमैन वीर सिंह यादव, रामवीर, टिंकू आदि मौजूद रहे।





Leave a comment