उरई। आटा थाना क्षेत्र के करमेर गांव में पुलिस की कार्रवाई में 16 पेटी अवैध शराब बरामद की गई। तीन लोग इस सिलसिले में गिरफ्तार किये गये।
होली के त्यौहार को देखते हुए अवैध शराब के खिलाफ एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह के निर्देशन में जिले भर में पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में मंगलवार को आटा थानाध्यक्ष आनंद कुमार सिंह ने अपनी टीम के साथ मुखबिर की पक्की सूचना पर करमेर गांव में दबिश देकर जगत राजपूत, धर्मेंद्र व मुकेश को 16 पेटी अवैध शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया।





Leave a comment