उरई। रेलवे स्टेशन पर चैकिंग के दौरान जीआरपी ने दो शातिर मोबाइल चोर दबोच लिए। जिनके कब्जे से कई मोबाइल बरामद किये गये।
आरोपी तीन महीने से इस क्षेत्र में ट्रेनों के अंदर मोबाइल चोरी करके जीआरपी को छकाये हुए थे। एसपी रेलवे ओपी सिंह ने इनकी निशानदेही कर पकड़ने के लिए संबंधित जीआरपी थानों को आगाह कर रखा था। मंगलवार को इन्ही प्रयासों के परिणाम स्वरूप जीआरपी थानाध्यक्ष बृजमोहन सैनी ने प्लेटफार्म पर चैकिंग के दौरान शातिरों को पकड़ लिया।

Leave a comment