उरई। जालौन रोड स्थित लोटस वैली पब्लिक स्कूल के दो दिवसीय स्पोर्टस फैस्ट का समापन मंगलवार को हो गया।
कुकरगांव के पहले स्थित गुरु रोपण महाविद्यालय के फील्ड पर इस फैस्ट के दौरान नन्हें-मुन्नों ने कबडडी, क्रिकेट और बैडमिंटन आदि गेम खेले। मासूमों के चपल और आकर्षक अंदाज को उपस्थित अतिथि मुग्ध होकर देखते रहे।

Leave a comment