कोंच-उरई । आगामी मार्च महीने में संभावित बार एसोसियेशन कोंच के चुनाव को लेकर फिलहाल सदस्य बनाने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। जो अधिवक्ता सदस्य नहीं बनेंगे उन्हें मत देने का अधिकार नहीं होगा। मौजूदा बार संघ अध्यक्ष हल्केसिंह बघेल ने बताया है कि कल 28 फरवरी बुधवार सदस्य बनने की अंतिम तिथि है।

बार एसोसियेशन चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हैं। हालांकि अभी चुनाव की तिथियां घोषित नहीं हुईं हैं लेकिन बहुत संभव है कि अगली 5 मार्च तक विस्तृत चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया जाये। ऐल्डर्स कमेटी ने भी चुनाव को हरी झंडी दे दी है और अपना सहयोग करने के लिये पांच चुनाव अधिकारी भी नामित कर दिये हैं। बरिष्ठ अधिवक्ता ओमप्रकाश अग्रवाल सीनियर, विनोद अग्निहोत्री, योगेन्द्र अरूसिया, तेजराम जाटव तथा शशांकमोहन श्रीवास्तव चुनाव अधिकारी बनाये गये हैं।

Leave a comment