* सीएफओ ने किया फायर स्टेशन का मुआयना, दिये निर्देश

* सीज फायर नहीं लगाने बाले विवाह घरों के खिलाफ होगी कार्यवाही

कोंच-उरई । कोंच फायर स्टेशन का मंगलवार को सीएफओ रामराजा यादव द्वारा बार्षिक मुआयना किया गया जिसमें उन्होंने रखरखाव से लेकर साफ सफाई तक की स्थिति पर निगाह मारी। नगर के कमोवेश आधा दर्जन हाईडेंटों के गुमनामी में चले जाने को लेकर उन्होंने कहा कि इस बाबत जिलाधिकारी को पत्र लिख कर सभी हाईडेंट बहाल कराये जायेंगे ताकि किसी भी आपात स्थिति में पानी की उपलब्धता सुनिश्चित हो सके। उन्होंने सीज फायर नहीं लगाने बाले विवाह घरों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कड़ा एक्शन लिये जाने की भी बात कही।

दमकल के बड़े अधिकारी की आमद को देखते हुये मंगलवार को फायरकर्मियों की मुस्तैदी देखने लायक थी। लगभग कबाड़ बन चुकी फायर सर्विस की गाड़ी की भी आनन फानन टीप टाप करा दी गई। सीएफओ रामराजा यादव ने फायर स्टेशन का मुआयना कर हर चीज बड़े गौर से देखी और जहां सुधार की गुंजाइश दिखी, अधीनस्थों को निर्देश दिये। स्टेशन का लैंडलाइन फोन भी उन्होंने चेक किया जो फिलहाल चालू हालत में मिला। दरअसल उन्हें इस तरह की शिकायतें भी मिली थीं कि बेसिक फोन अक्सर डैड रहता है जिससे किसी आगजनी की घटना की सूचना देने में दिक्कत आती है। आने बाने दिनों में जब गर्मी सबाब पर होगी तब आगजनी की घटनाओं में इजाफा होने की स्थिति में उन्होंने अधीनस्थों को हर वक्त मुस्तैद रहने के निर्देश दिये और कहा कि जैसे ही कोई सूचना उन्हें प्राप्त हो, तत्काल कार्यवाही के लिये निकलें। उन्होंने पत्रकारों को यह भी बताया कि हालांकि अभी नेट की समस्या है लेकिन फायर की गाडिय़ों में एमडीटी सुविधा शुरू की गई है जिससे यूपी 100 की तर्ज पर फायर सर्विस की गाड़ी की भी लाकेशन मिलती रहेगी। इस दौरान फायर स्टेशन प्रभारी जगतसिंह, वीरेन्द्रसिंह, रामप्रसाद कुशवाहा, जमुनाप्रसाद, राजाराम आदि मौजूद रहे।

 

Leave a comment