कोंच-उरई । मंगलवार को टप्पेबाजी की शिकार एक महिला भी हो गई जिसके चलते उसे अपने पच्चीस हजार गंवाने पड़े गये। मिली जानकारी के मुताबिक अनीतादेवी पत्नी गौरीशंकर निवासी तिलकनगर कोंच ने इलाहाबाद बैंक की मंडी शाखा से पच्चीस हजार रुपये निकाले और बाजार में सौदा लेने लगी। सौदा लेने के बाद जब उसने पर्स खोला तो उसमें से रकम गायब थी। पीडि़त महिला ने कोतवाली में तहरीर दे दी है।






Leave a comment