कोंच-उरई । कस्बे में टप्पेबाजों का गैंग सक्रिय होकर लगातार वारदातों को अंजाम देने में लगा है। ऐसा ही एक मामला मंगलवार को भी घटित हो गया जिसमें बाइक सवार दो टप्पेबाजों ने एक व्यक्ति के पैर छुये और बाइक पर बिठा कर आगे ले जाने के बाद उसकी जेब में पड़े 7200 रुपये छीन लिये।
मिली जानकारी के मुताबिक कस्बे के मोहल्ला भगतसिंह नगर निवासी घंसोले पुत्र सुंदर मंगलवार को सब्जी मंडी में आलू बेच कर अपने घर लौट रहा था। जब वह पानी की टंकी के पास पहुंचा तो बाइक सवार दो युवक उसके पास आकर रुके और उसके पैर छूकर हालचाल जाने तथा आगे छोड़ देने की बात कह कर उसे बाइक पर बिठा लिया। आगे ले जाने के बाद उन बाइक सवार टप्पेबाजों ने उसकी जेब में पड़े 7200 रुपये छीन लिया और उसे वहीं छोड़ कर भाग गये।







Leave a comment