उरई। कालपी क्षेत्र में चोरी के वारदातों का तांता लगा है। कदौरा के बाद बदमाशों ने मंगलवार की रात कस्बे को निशाना बनाया।
प्राप्त खबर के मुताबिक देवी प्रसाद की पुत्रियां कालपी कस्बे के मोहल्ला रामगंज में किराये के मकान में रहकर पढ़ाई करती हैं। रात को अज्ञात बदमाश उनके कमरे से सामान चुराकर भाग गये।
उधर मोहल्ला रामगंज में ही नौशाद के घर को भी चोरों ने निशाना बना डाला। जिसमें तमाम नगदी, जेवरात और सामान लेकर वे रफूचक्कर हो गये। दिलचस्प बात यह है कि रात में गश्त के बावजूद पुलिस इस तरह की घटनाओं को रोकने में नाकाम साबित हो रही है।






Leave a comment