- जारी है ओवरलोडिंग का खेल, दर्जनों ट्रक रोज निकलते हैं कोंच सीमा से
कोंच-उरई । सरकार की लाख सख्ती के बाद ओवरलोडिंग का खेल बदस्तूर जारी है और दर्जन बालू तथा मौरंग भरे ट्रक कोंच सीमा से गुजर जाते हैं लेकिन प्रशासन मौन है। बुधवार को सीओ कोंच रुक्मिणी वर्मा ने दो ट्रक पकड़े हैं जिनमें एक में ओवरलोड बालू भरी है जबकि दूसरा बिना नंबर का है। इस बीच तीसरा ट्रक उन्हें चकमा देकर भाग निकलने में कामयाब हो गया। पकड़े गये ट्रक चौकी में खड़े कराये गये हैं।
शासन की मंशा को धता बताते हुये बालू माफिया लाल सोने का खेल लगातार जारी रखे हैं। कोंच सीमा इन बालू माफियाओं के लिये अभयारण्य बना है और सीमा से दर्जनों ट्रकों की रोजाना की आवाजाही के बाबजूद प्रशासन का मौन आश्चर्यजनक है। गौरतलब यह भी है कि पहले इन ट्रकों की आमदरफ्त अलस्सुबह या रात में होती रही है लेकिन अब इनके हौसले इतने बुलंद हैं कि इन्होंने दिन के उजाले में ही अपना काम जारी कर दिया है। बुधवार को सीओ कोंच रुक्मिणी वर्मा ने दो ट्रक पकड़े हैं जबकि एक उन्हें चकमा देकर भाग जाने में सफल हो गया। पकड़े गये ट्रकों में से एक यूपी 93 एटी 0156 में ओवरलोड बालू लदी है जबकि दूसरा ट्रक बिना नंबर के सड़क पर दौड़ रहा था। दोनों ट्रक चौकी में खड़े करा दिये गये हैं।






Leave a comment