
कोंच-उरई । होली को लेकर स्कूलों की छुट्टी हो गई है लेकिन बंद होते स्कूलों में बच्चों ने एक दूसरे पर रंग और गुलाल खेल कर खूब मस्ती की। बाजारों में भी बच्चे अपने बड़ों के साथ रंग और पिचकारियां खरीदने में उन्हें अपनी पसंद और नापसंद बता रहे थे।
लगभग सभी स्कूलों में होली के पूर्व बुधवार को बच्चों का आखिरी दिन था सो स्कूल प्रशासनों ने उन्हें पर्व मनाने की छूट दे डाली। छूट मिलते ही बच्चे एक दूसरे पर रंगों और गुलाल की बौछार करने लगे। घंटों होली खेलने के बाद वे रंगों में सराबोर होकर अपने घरों को पहुंचे। इधर, बाजारों में भी बच्चे रंग, गुलाल और पिचकारियों की खरीद करते दिखे ताकि 2 मार्च को वे अपने संगी साथियों के साथ जम कर धमाल कर सकें। सूरज ज्ञान, माई होम, मदर्स प्राइड, ऐबेनेजर पब्लिक स्कूल सहित तमाम स्कूलों में होली खेली गई।






Leave a comment