कोंच-उरई । साइबर क्राइम का एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है जिसमें कोई किसी अन्य व्यक्ति की फेसबुक आईडी हैक करके उस पर अश्लील पोस्ट डाल रहा है। बुधवार को कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पनयारा निवासी पृथ्वीराज पुत्र लल्लूराम तथा उदयराज पुत्र तुलाराम ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया है कि वे लगभग तीन माह पहले अपनी फेसबुक आईडी बंद कर चुके हैं लेकिन किसी ने उनकी आईडी हैक कर ली है और उस पर लगातार अश्लील पोस्ट डाल रहे हैं। पुलिस ने जांच कर कार्यवाही करने की बात कही है।

Leave a comment