उरई। जनता दलयू के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुरेश निरंजन भइयाजी के छोटे पुत्र सोमेन्द्र उर्फ गुड्डू निरंजन का लखनऊ हास्पिटल में आकस्मिक निधन पर पटेल नगर कार्यालय में शोकसभा संपन्न हुई। सभा में दो मिनिट का मौन रखते हुए दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने एवं दुखी परिवार को धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की गई। शोकसभा में प्रमुख रूप से बीरेन्द्र सिंह, अमीन खां, महेश परिहार, चतुर सिंह, संतोष राजपूत, अशोक निरंजन, बालाप्रसाद, बीरबहादुर, आरिफ अंसारी, ओमप्रकाश साहू, महेन्द्र सिंह, एड, मानसिंह, अतर सिंह आदि तमाम लोग उपस्थित रहे।






Leave a comment