उरई। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कानपुर प्रान्त द्वारा उरई में 21 मई से 10 जून  तक लगने वाले  संघ शिक्षा वर्ग के लिए बीकेडी एल्ड्रिच पब्लिक स्कूल में भूमि पूजन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। भूमि पूजन  संजय जी प्रान्त प्रचारक , रामजी सह प्रान्त प्रचारक , अनिल श्रीवास्तव जी सह प्रान्त कार्यवाह,ओम नरायन जी बिभाग कार्यवाह, संतोष त्रिपाठी जी जिला संघ चालक, विद्यालय के प्रवन्धक इ अजय इटौरिया, सुविधा इटौरिया ने संस्कृत महाविद्यालय के आचार्यो के  वैदिक मंत्रोंच्चार के बीच करवाया ।

 

 

इस अवसर पर संजय जी प्रान्त प्रचारक ने सभी से  संघ शिक्षा वर्ग में अपना हर संभव  सहयोग करने अपील की। साथ ही उन्होने  विद्यालय के प्रबंधक और  भारत विकास परिषद के  बुंदेलखंड प्रान्तीय महासचिव इ अजय इटौरिया के कुशल प्रबंधन एव कार्य की प्रंशसा की । इस अवसर पर कानपुर प्रान्त के सभी जिलों के जिला प्रचारक , जनपद के जनप्रतिनिधि  भानु प्रताप जी सांसद , मूलचन्द्र निरंजन विद्यायक माधोगढ़ , नरेंद्र सिंह जादौन विधायक कालपी, गौरीशंकर सदर  विधायक , अनिल बहुगुणा चेयरमैन उरई नगरपालिका , गिरीश गुप्ता चेयरमैन जालौन , राजकिशोर चेयरमैन माधौगढ़ , शैलेन्द्र सिंह चेयरमैन रामपुराके अलावा  राघवेंद्र परिहार ,भगवती शुक्ला , नागेंद्र गुप्ता , यन पालीवाल, ब्रजभूषण सिंह, अरविंद चौहान, अबध शर्मा, दिलीप दुबे, कीर्ति दीक्षित ,अरुण गुप्ता,भगवती शुक्ला, रामेन्द्र बनाजी, जे पी गौतम, अरुण सक्सेना ,युद्धवीर कंथारिया , लक्ष्मण बाबानी , शांति स्वरूप माहेश्वरी सहित हजारों स्वयं सेवक एव कार्यकर्ता उपस्थित रहे । अंत में  जिला प्रचारक पीयूष जी एव  संघ की जिला टीम को विद्यालय के प्रबंधक अजय इटौरिया ने धन्यवाद दिया।

Leave a comment