उरई। पुलिस लाइन में पदोन्नत होने वाले उपनिरीक्षकों को नया रैंक देने के लिए समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद सिंह और अपर पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र नाथ तिवारी ने हर पदोन्नत उपनिरीक्षक को तीन-तीन स्टार लगाये।
प्रदेश स्तर पर उपनिरीक्षकों के निरीक्षक के रूप में पदोन्नति की सूची में जिले के दो दर्जन दरोगा शामिल हैं। गुरुवार को पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने इनके लिए अभिषेक समारोह आयोजित किया। स्टार अलंकरण के बाद पुलिस अधीक्षक ने अभी तक की सेवा के अनुरूप उनसे निष्ठापूर्वक और बेहतर सुरक्षा सेवा लोगों को देने की अपेक्षा की। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि उनके इस योगदान से विभाग का भी मान बढ़ता है।
अलंकृत हुए उपनिरीक्षक
रामखेलावन, रजनीश बाबू, सुनील कुमार तिवारी, चंद्रशेखर दुबे, लालबहादुर यादव, मिथलेश कुमार सिंह, महेंद्र प्रताप सिंह, लखन यादव, मनोज कुमार यादव, प्रमोद कुमार वर्मा, जाकिर हुसैन, विनोद कुमार मिश्र, प्रमोद कुमार, रविंद्र कुमार त्रिपाठी, बृजनेश कुमार और सतीश कुमार।
उपस्थित न हो सके निरीक्षक
अवकाश पर होने या अन्य कारणों से कुछ पदोन्नत निरीक्षक आज के समारोह में शामिल न हो सके। इसलिए इनकों बाद में स्टार लगाये जायेगें। इनमें शामिल हैं- सुरेश कुमार सिंह, अनिल कुमार यादव, श्रीमती शैलजा भदौरिया, वीरेंद्र सिंह यादव, अशोक कुमार, वीरेंद्र सिंह, प्रभुनाथ और प्रमोद कुमार यादव।

Leave a comment