उरई। शहर के मोहल्ला बजरिया स्थित फास्टर किडस स्कूल का वार्षिकोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। इसमें नन्हें-मुन्ने बच्चों ने विभिन्न गानों में नृत्य प्रस्तुति देने के साथ-साथ अलग-अलग राज्यों की वेशभूषा का भी अदभुत प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम की शुरूआत फास्टर किडस के सरंक्षक व निदेशक राजीव कुमार, संजय कुमार और विनय श्रीवास्तव ने दीप प्रज्जवलन के साथ की। मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका परिषद के चेयरमैन अनिल बहुगुणा उपस्थित रहे।
इस दौरान बच्चों की मन भावन प्रस्तुतियों ने आये हुए अतिथियों और अभिभावकों को मोह लिया। सरस्वती वंदना, स्वेग से स्वागत, छोटी सी प्यारी सी नन्ही सी, सजन रेडियो, चंदा चमके चमचम व अन्य गानों पर बच्चों ने अनूठे नृत्य प्रस्तुत किये।
स्कूल की प्रधानाध्यापिका समीरा अमीना ने कहा कि बच्चों के संपूर्ण विकास के लिए 100 से अधिक ईवेंट कराये गये। उन्होंने बताया कि स्कूल की ओर से बच्चों को सबसे महत्वपूर्ण उपहार उनके अंदर सकारात्मक दृष्टिकोण को रोपा जाना है।
इस अवसर पर मीना श्रीवास्तव, भारती श्रीवास्तव, मधु श्रीवास्तव, सुनील हिंदुस्तानी, राजीव सोनी, यत्येंद्र प्रताप सिंह, साहुल सेंगर, कुंवर क्रिश मुख्य रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम में बच्चों के साथ-साथ अभिभावकों भी सम्मानित किया गया। पेरेंट आफ द इयर व जागरूक अभिभावक सम्मान से नवाजा जाना सर्वाधिक उल्लेखनीय रहा। प्रबंधतंत्र की ओर से संजय श्रीवास्तव ने आभार प्रकट किया।

Leave a comment