कोंच—उरई । हर रविवार को जन समस्यायें सुनने के लिये पंचायत लगा रहे इलाकाई विधायक मूलचंद्र निरंजन से मिलने और समस्यायें बताने बालों की संख्या में अब इजाफा दिख रहा है। आज की पंचायत में कमोवेश सात लोग पहुंचे और अपनी समस्यायें उन्हें बताईं जिनका शीघ्र ही निराकरण कराने का भरोसा विधायक ने दिया।

गहोई भवन में रविवार को आहूत जन सुनवाई कैम्प में विधायक अपने सांगठनिक पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ लोगों की समस्यायें सुन रहे थे। लेखपाल ब्रजराज सिंह ने हैंडपंप खराब होने की शिकायत की। ओपी अग्रवाल एडवोकेट ने सीएचसी में मरीजों को देखने में डॉक्टरों की अगंभीरता और एक्स-रे मशीन का लाभ मरीजों को नहीं मिलने की शिकायत की जिस पर विधायक ने एक दो दिन में व्यवस्था पटरी पर लाये जाने का भरोसा दिया। राजकुमार पटेल दिरावटी ने विरासतन शस्त्र लाईंसेंस बनवाने की मांग की। पुनीत निरंजन ने पहाडग़ांव-कोंच मार्ग से सेता तक सड़क डलवाये जाने की मांग की। इसके अलावा शिक्षक अखिलेश व्यास, भास्कर पहारिया, सुनील लोहिया आदि ने भी अपनी समस्यायें रखीं।

Leave a comment