जालौन—उरई । शनिवार की रात को बंगरा मार्ग पर अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी जिससे मोटरसाइकिल सवार घायल हो गया है जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया है।
छानी खास निवासी रामाधार पुत्र शिवराम निवासी ग्राम छानी खास शनिवार की रात्रि में बंगरा से एक समारोह में सम्मिलित होकर मोटरसाइकिल से अपने घर छानी खास वापिस आ रहा थे तभी कमसेरा के पास अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल से टक्कर मार दी जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आयी तथा चिकित्सालय में भर्ती कराया गया किन्तु हालत गम्भीर होने पर उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया है।






Leave a comment