
कोंच-उरई । आगामी 11 अप्रैल को महात्मा ज्योतिवाराव फुले की जयंती धूमधाम के साथ मनाने के लिये तैयारियां जोरों पर हैं। आयोजक संस्था तथागत गौतम बुद्घ विकास संस्थान के कार्यकर्ताओं ने रविवार को प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि 11 अप्रैल को सुबह 11 बजे से न्यू कुशवाहा लॉज में जयंती मनाने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां बांट दी गईं हैं और लोगों की भीड़ जुटाने के लिये ग्रामीण इलाकों में टीमें भेजी गईं हैं। इस दौरान उमाचरन कुशवाहा, सुरेश कुशवाहा, सभासद रविकांत कुशवाहा, शिवकुमार कुशवाहा, ओपी कुशवाहा, नवीन कुशवाहा, दुर्गेश कुशवाहा आदि मौजूद रहे।





Leave a comment