कदौरा —उरई । पुलिस के निक्कमेपन की वजह से इलाक़े में चोरों के हौसले बुलंद हैं । शनिवार की रात कुसमरा वाबनी में 5 घरों के ताले चटका दिये गए । इसके पहले भी क्षेत्र में कई चोरियाँ हो चुकीं हैं जिनके खुलासे में पुलिस नाकाम रही है ।
उक्त गाँव में बीती रात चोर विजय बहादुर, जयकरन , शीतल ब्रजलाल और रामदास के घरों में कुंडी तोड़ कर बारी –बारी से घुसे और जेवर नकदी और अन्य कीमती सामान उठा ले गए । शीतल के घर में 20 अप्रैल को उसके लड़के की शादी है जिसके कारण उसने बहू के लिए जेवर तैयार करा कर रख लिया था । चोर जेवर की एक –एक कील बीन ले गए । सुबह चोरी का पता चलाने पर गाँव में सनसनी फैल गई । खबर पा कर मिजाजपुर्सी के लिए बड़े थानेदार साहब अशोक कुमार उपाध्याय साहब भी गाँव पहुँचे । उन्होने गाँव भर की चहलक़दमी की और पीडिडोन से चोरी का जल्द पता लगाने की खोखली डींग हांक कर पतली गली से थाने के लिए वापस निकाल आए ।






Leave a comment