कोंच-उरई । ग्राम तीतरा खलीलपुर में एक ही विरादरी के दो लोगों में खेत में पानी लगाने को लेकर विवाद हो गया जिसमें जमकर लाठी डंडे चलेने से दूसरे पक्ष के व्यक्ति का हाथ टूट गया। मिली जानकारी के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के ग्राम तीतरा खलीलपुर निवासी प्रवेन्द्रकुमार पुत्र छक्कीलाल जाटव कल अपने खेत में पानी लगा रहा था। जिस बोर से वह पानी लगा रहा था वह पांच लोगों की साझेदारी में है। इसी बीच वहां मनोज पुत्र बाबू पहुंच गया और उसने पानी लगाने से प्रवेन्द्र को रोका जिस पर दोनों में विवाद हो गया। इसके बाद दोनों अपने अपने घर चले गये। शाम लगभग सात बजे प्रवेन्द्र अपने घर के बाहर चारपाई पर बैठा था तभी मनोज हाथों में लाठी लेकर आया और ताबड़तोड़ प्रहार प्रवेन्द्र के ऊपर कर दिये जिससे प्रवेन्द्र का हाथ टूट गया। उसकी तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मामला एनसीआर में दर्ज कर लिया है।

 

 

Leave a comment