
कोंच—उरई । सरकारी विभागों ने यहां तहसील परिसर में आयोजित दो दिवसीय विकास मेले में अपनी अपनी योजनाओं के बाबत जानकारी आम लोगों को दी। प्रचार प्रसार के अभाव में मेले में आने बाले लोगों की संख्या काफी कम रही।
यहां तहसील परिसर में तमाम सरकारी विभागों ने स्टाल लगा करअपनी योजनाओं के बाबत लोगों को जानकारी मुहैया कराई। एसडीएम सुरेश सोनी व तहसीलदार भूपाल सिंह ने इन स्टालों का निरीक्षण किया। फाइलेरिया विभाग के पंडाल में एसडीएम के सवाल कि फाइलेरिया कैसे फैलता है, का जबाब नहीं मिलना सवाल खड़े करता है। यह दो दिवसीय मेला बीते कल शनिवार को लगाया गया था जिसमें बाल विकास परियोजना, ग्राम विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग, खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड, उद्यान विभाग, समाज कल्याण विभाग, कृषि विभाग, कुष्ठ एवं फायलेरिया, प्रोवेशन, आपूर्ति आदि विभागों के अधिकारियों कर्मचारियों ने अपने अपने पंडाल लगाये योजनाओं का प्रचार प्रसार कर पैमफलेट्स वितरित किये और लोगों से योजनाओं का लाभ उठाने की बात भी कही। इस मौके पर सीडीपीओ कोंच वंदना वर्मा, रविशंकर निरंजन, पुष्पेन्द्रनाथ त्रिपाठी, फायलेरिया इंस्पेक्टर मैत्रेय, प्रभाकर, संपत, आदेश शुक्ला आदि मौजूद रहे।





Leave a comment