bad
उरई । विधायक माधौगढ़ मूलचंद्र निरंजन के मोहल्ला राम नगर स्थित घर से दुस्साहसिक लूटपाट करने वाले बदमाशों की पहचान हो गई है जिनमें से तीन को पुलिस ने दबोच लिया है । बदमाशों के घर से विधायक की लूटी गई बुलेट मोटर साइकिल भी बरामद कर ली गई है । बताया जाता है कि बदमाशों का उद्देश्य विधायक के घर वारदात करके सारे शहर में आतंक फैलाना था जिससे वे शहर के बड़े व्यापारियों , सर्राफ और रईसों से हर महीने मोटी रंगदारी वसूली का बाजार गरम कर सकें ।






Leave a comment