* बोले शिक्षक नेता रामराजा, संगठन के प्रति समर्पित रहकर अपनी उपलब्धि सुरक्षित करें

कोंच-उरई । ब्लॉक नदीगांव के नावली संकुल के शिक्षकों द्वारा स्कूल चलो अभियान के साथ सेवानिवृत्त शिक्षक सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया जिसमें बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर रहे विधायक माधौगढ-कोंच मूलचन्द्र निरंजन ने कहा कि शिक्षक समाज का पथ प्रदर्शक और देश का भबिष्य गढने बाला होता है, उसका सम्मान ही देश का सम्मान है। शिक्षक के सम्मान की रक्षा प्राणपण से करने को वह सदैव तत्पर हैं। विशिष्ट अतिथि शिक्षकों के संरक्षक और बरिष्ठ शिक्षक नेता रामराजा द्विवेदी ने कहा कि संगठन में ही शक्ति होती है अत: उनका नैतिक दायित्व है कि संगठन के प्रति समर्पित रह कर काम करें और अभीष्टï प्राप्त करें। संकुल नावली के सेवानिवृत्त शिक्षक रामतीरथ वर्मा, उमाशंकर निरंजन, सीताराम का सम्मान गीता एवं श्रीफल के साथ किया गया।

नावली संकुल पर हरी झंडी दिखाकर स्कूल चलो अभियान की शुरुआत की गयी जिसमें समूचे नावली ग्राम में बच्चों द्वारा रैली निकाली गयी एवं नारे लगाये कि ‘आधी रोटी खायेंगे लेकिन स्कूल जायेंगे।Ó तत्पश्चात् सम्मान समारोह का आयोजन पंजाबसिंह की अध्यक्षता व प्रेमनारायण सिंह के संचालन में किया गया। सत्येन्द्र कुमार दुवे, रजनीसिंह ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत किया। सम्मान समारोह में बतौर बिशिष्टï अतिथि जिलाध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ महेन्द्र सिंह भाटिया, जिलामंत्री संजय दुवे, नरेश निरंजन, उपवनकुमार सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष नदीगांव कृष्णकांत वाजपेयी, खंड शिक्षा अधिकारी नदीगांव विजय बहादुर सचान, अजय सिंह प्रेमचन्द्र निरंजन, आदि मंचस्थ रहे। ब्लॉक अध्यक्ष कृष्णकांत वाजपेयी ने आभार जताया। इस दौरान पंकज तिवारी, भूपेन्द्र शुक्ला, अनुरागकुमार निरंजन, कमलसिंह दोहरे, अखिलेश व्यास, तरुण चतुर्वेदी, उदय कुशवाहा, गोविंद दीक्षित, संतकुमार, अजय सिंह, गौरव शर्मा, राजकिशोर, योगेशकुमार निरंजन, संदीप पटेल, भरत निरंजन, साकेत सेठ, कर्णवीर सिंह, गजेन्द्रसिंह, देवेन्द्र जाटव, अरविंद खाबरी, राजकुमार, गणेशशंकर कुशवाहा, रामप्रकाश कुशवाहा आदि तीन सैकड़ा शिक्षक उपस्थिति रहे।

 

Leave a comment