जालौन-उरई। स्थानीय क्रय-विक्रय केंद्र पर नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह धूमधाम से आयोजित किया गया। जिसमें पूर्व विधायक संतराम सिंह सेंगर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। भाजपा के वरिष्ठ नेता और लोकतंत्र सेनानी रामप्रकाश निषाद भी कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में सुशोभित हुए। संचालन हरसिंगपुर के प्रधान सचिन पाठक ने किया।
मुख्य अतिथि संतराम सिंह सेंगर ने अन्नपूर्णा पाठक को अध्यक्ष पद की शपथ दिलाई। इसके बाद अन्नपूर्णा पाठक ने उपाध्यक्ष लोकेंद्र सिंह, संचालक मंडल के सदस्य गंगा प्रसाद, दृगपाल सिंह, संध्या देवी और सतीश सिंह को शपथ दिलाई। कार्यक्रम में हदरुख के प्रधान मंगली, आनंद दुबे प्रधान, रानू शुक्ला, लल्ला तिवारी, कृष्ण पाल सिंह, सूरज पाल, अन्नी, अजय दीक्षित, गोपाल दाऊ, श्रीमन नारायण दीक्षित, विवेक पाठक, लखपत सिंह, जय गोविंद आदि की भी उपस्थिति उल्लेखनीय रही।





Leave a comment