कुठौंद-उरई। मध्यप्रदेश और चंडीगढ़ से आने वाली तस्करी की देशी शराब थाना क्षेत्र के गांवों में पुलिस के सहयोग से धड़ल्ले से बिक रही है। जबकि मिलावटी शराब के विषाक्त प्रभाव से पहले मौतें भी हो चुकी हैं।
आबकारी विभाग इसकी खबर होते हुए भी ध्रतराष्ट्र की भूमिका निभा रहा है जबकि सिपाही बिक्री में पूरा सहयोग दे रहे हैं। यह शराब सस्ती पड़ती है इसके चक्कर में लोग इसी शराब को खरीद लेते हैं। हालांकि देर रात कुठौंद थाने के एसएसआई दौलतराम शाक्य ने 25 क्वार्टर अवैध शराब के साथ गुडडू पुत्र छोटलाल निवासी किरवाहा को पकड़ा तांकि पुलिस के सक्रिय होने का सुबूत दे सकें।





Leave a comment