उरई । लेखपाल के पितृहंता बने सिरफिरे बेटे को पुलिस ने कानून के हवाले करने में घटना के एक सप्ताह बाद आखिर सफलता हासिल कर ली ।

जेल रोड पर  गत 3 अप्रैल को लेखपाल संघ के पूर्व अध्यक्ष कैलाश यादव की उन्हीं के बेटे श्यामजी ने लायसेंसी रायफल से हत्या कर दी थी । इसके बाद फरार हो कर उसने अपने फेसबुक पर उरई का नया बाप लिख कर स्टेटस  डाल दिया था । इसमें झलकते खूंखारपन से उसके द्वारा भविष्य में और बड़ा कांड किए जाने की आशंका के चलते पुलिस से ले कर आम आदमी तक सहमा हुआ था । उसे जल्द से जल्द सीखचों के भीतर पहुचाने के लिए हर हथकंडे के इस्तेमाल के बाद जब पुलिस को आज कामयाबी मिली तो लोगों ने राहत की साँस ली । वह फरार होते समय पिता की उस राइफल को भी उठा ले गया था जिससे उसने घटना को अंजाम दिया था । यह राइफल भी पुलिस ने बरामद कर ली है ।

Leave a comment