उरई । कदौरा थाना क्षेत्र के बबीना में रविवार की रात बस स्टैंड पर सनी स्टूडियो में अराजक तत्वों ने सेंध लगा कर हजारों रुपये का सामान चुरा लिया। सुबह पुलिस को वारदात की जानकारी दी गई जिसके बाद पुलिस मौका मुआयना करने पहुँची ।

बबीना में बस स्टाप पर प्रद्युमन कुमार की फोटो स्टूडियो की दुकान है । बीती रात जब वह दुकान बंद करके घर चला गया उसके बाद मौका देख कर चोरों ने उसकी दुकान में सेंध लगा दी और लेपटाप, कैमरा , बूफर सहित 70 हजार रुपये का सामान उठा कर चलते बने । सुबह दुकान पहुँचने पर जब उसे चोरी की जानकारी हुई तो उसके होश फाख्ता हो गए । उसने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस ने छानबीन की बात कही है । प्रद्युम्न के पास दुकान ही आमदनी का मुख्य जरिया थी जिससे चोरी की घटना से वह बेहद परेशान हो गया है ।

Leave a comment