उरई। मशीनों से मौरम की खुदाई न होने देने की हवा-हवाई ठींग की पोल मंगलवार को खुल गई जब नदी का सीना चीरकर मौरम निकालने के लिए बसरेही घाट पर पहुंचाई जा रही पोकलैंड मशीन का ड्राइवर अचानक हुई विद्युत दुर्घटना में शहीद हो गया।
कदौरा थाना क्षेत्र में घाटों से खनन शुरू हो गया है जिसमें अघोषित तौर पर ठेकेदारों को नदी के बीच से ज्यादा से ज्यादा मौरम निकालने की सुविधा देने के लिए मशीनों के इस्तेमाल की छूट दी गई है। हालांकि इस पर पर्दा डाला जा रहा था। लेकिन आज जब पोकलैंड मशीन बसरेही घाट पर पहुंचाने के लिए जा रहा ट्रक बसरेही मोड़ पर बबीना, चंदरसी पंप कैनाल की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया तो सारी कहानी खुल गई। ट्रक के केविन में चार लोग सवार थे। जैसे ही पोकलेंड की सूड़ को लाइन में उलझते देखा वैसे ही पोकलैंड का केबिन में बैठा ड्राइवर नंद ंिकशोर (30वर्ष) पुत्र राजाराम निवासी माझी सराय थाना माझी जिला छपरा बिहार हड़बड़ाहट में नीचे उतरने लगा। इसी दौरान जमीन से अर्थिंग मिलने के कारण तेज करंट की चपेट में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह खबर पुलिस तक पहुंची तो थानाध्यक्ष अशोक कुमार उपाध्याय का संतुलन ठेकेदार से मिली भगत से मशीन चलवाने की कलई खुल जाने के डर के कारण बिगड़ गया। बहरहाल एक दरोगा को भेजकर उन्होंने मृतक की डेड बाडी पोस्टमार्टम के लिए सील करा दी है।

Leave a comment