उरई। घर में खाना बनाते समय आग लग जाने से विवाहिता की मौत हो गई। घटना के बाद उसके मायके वालों को भी बुला लिया गया था। हालांकि किसी ने इसे लेकर कोई तहरीर नही दी है।
सिरसाकलार थाने के अकबरपुर मड़ैया गांव निवासी संजय बाल्मीकि की पत्नी लता (28वर्ष) आज सुबह अपने घर में खाना बना रही थी। तभी चूल्हे की आग उसके कपड़ों मे छू गई जिससे देखते ही देखते वह लपटों में घिर गई। उसकी चीत्कार सुनकर घर के लोग दौड़े और कपड़े डालकर उन्होंने किसी तरह आग शांत की। लेकिन तब तक वह बुरी तरह जल चुकी थी। आनन-फानन मेें उसको सरकारी अस्पताल में ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया।
इसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई। प्रभारी निरीक्षक जाकिर हुसैन मौके पर पहुंचे उन्होंने मृतका के मायके से उसके पारिवारिक भाई दिलीप और मां उज्जवला को मौके पर बुलवा लिया। दोनों से घटना को हादसा मानने की सहमति लेकर पुलिस ने शव सील करा दिया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

Leave a comment