माधौगढ़-उरई। जिले में स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत अभियान जोर पकड़ने लगा है। जिलाधिकारी डा. मन्नान अख्तर के निर्देश पर माधौगढ़ ब्लाक को अप्रैल महीने में ओडीएफ बनाने की योजना है। इसके लिए सभी को निर्देश दे दिये गये हैं।
इसी क्रम में विकास खंड कार्यालय में डिजिटल योजना के तहत मेला आयोजित किया जा रहा है। जबकि तहसील में जन समाज कल्याण मेला आयोजित कर खेती, स्वास्थ्य, सिचाई और पेंशन योजनाओं के बारे में लोगों को बताया गया।
इस मौके पर उप जिलाधिकारी माधौगढ़ सौजन्य कुमार विकास ने बताया कि माधौगढ़ ब्लाक को खुले में शौच मुक्त करने के अभियान में बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी पर्यवेक्षण के लिए लगाये गये हैं। उन्होंने बताया कि माधौगढ़ जिले का पहला विकास खंड होगा जो ओडीएफ बनेगा।

Leave a comment