उरई। संविदा विद्युत कर्मी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जालौन कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुवरपुरा निवासी रामकरन (35वर्ष) पुत्र बाला प्रसाद ने मंगलवार की रात्रि घर के अंदर कमरा बंद कर पंखे के कुंदे से लटककर फांसी लगा ली।
मृतक की पत्नी बबली देवी ने बताया कि चार दिन पहले अवर अभियंता ने उन्हें नौकरी से निकाल दिया था जिसके कारण वह बेहद तनाव में थे और 24 घंटे शराब पीकर झगड़ा कर रहे थे। इसी अवसाद में उन्होंने आत्महत्या का फैसला कर लिया।
मृतक की संतानों में चार पुत्री तथा एक पुत्र है। फांसी की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने बताया कि मामले की सभी कोणों से पूरी जांच की जा रही है।

Leave a comment