उरई। आधा दर्जन कोटेदारों के खिलाफ विभिन्न अनियमितताओं के कारण दंडात्मक कार्रवाई की गई है जिससे सभी कोटेदारों में हड़कंप मच गया है।
जालौन तहसील के पूर्ति निरीक्षक कमल सिंह ने सहायक जयेश कुमार चतुर्वेदी के साथ ग्राम लहचूरा में ब्रह्म प्रकाश, सिकरी राजा में अशोक कुमार और देवरी में जितेंद्र कुमार की नियंत्रित मूल्य की दुकानों का औचक निरीक्षण किया। जहां पर उपभोक्ताओं को सही वितरण न करने, कालाबाजारी व घटतौली आदि की शिकायतें सामने आईं। उन्होंने तीनों दुकानदारों के खिलाफ एक-एक हजार रुपये का जुर्माना लगा दिया।
इसके बाद नगर जालौन नगर क्षेत्र में कोटेदार सुनील कुमार गुप्ता व असलम अंसारी आदि के खिलाफ अनियमितताओं के कारण नोटिस जारी किये। पूर्ति निरीक्षक का कहना है कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली में कोताही बर्दाश्त नही की जायेगी। खाद्यान्न के ब्लैक करने वाले कोटेदारों को जेल भिजवाया जायेगा।






Leave a comment