उरई। अलग-अलग मार्ग दुर्घटनाओं में तीन लोग घायल हो गये। राहगीरों की मदद से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
कुठौंद में नहर कोठी के पास भदवां थाना जालौन निवासी हरीओम विश्वकर्मा की मोटर साइकिल विद्युत पोल से टकरा गई जिसमें वे और उनके साथ बैठे हरसिंगपुर निवासी देवेंद्र तिवारी घायल हो गये। राहगीरों ने एंबुलेंस बुलवाकर उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुठौंद पहुंचाया।
एक अन्य दुर्घटना में ग्राम हदरुख में बाजार करने आये वृद्ध छेदालाल निवासी हरीपुर मदारीपुर की ओर से आ रहे ट्रक यूपी 93 बीटी 3814 की चपेट में आने से घायल हो गये। उन्हें भी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Leave a comment