उरई। समाजवादी पार्टी की विधान परिषद सदस्य रमा निरंजन ने कहा है कि चदुर्रा कांड के बचे हुए अभियुक्तों की गिरफ्तारी और माधौगढ़ से एक अप्रैल से लापता निर्भय सिंह की सकुशल बरामदगी आदि मांगों को लेकर 15 अप्रैल को वे समर्थकों के साथ दिन भर उपजिलाधिकारी कोंच के कार्यालय पर धरना देगीं।
रमा निरंजन ने कहा कि पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति ध्वस्त हो चुकी है। किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य नही मिल रहा है। मजदूरों के लिए काम के अवसर ठप्प हो गये हैं। सरकारी स्कूलों में ताले पड़ हैं। प्राइवेट स्कूलों में मनमानी फीस वसूली जा रही है। अस्पतालों में गरीबों का कोई इलाज नही हो रहा। प्रशासन में भ्रष्टाचार की इंतहा हो चुकी है। उन्होंने कहा कि यह अराजकता देखकर लोगों को अब अखिलेश सरकार के दिन याद आ रहे हैं।
रमा निरंजन ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने हमेशा से सुविधा भोगिता की बजाय संघर्ष की राजनीति की है। वे इस राजनीति के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसीलिए उन्होंने संवेदनशील मुददो पर 15 अपै्रल को धरना देने की घोषणा की थी। उन्होंने कहा कि अगर चदुर्रा कांड के सारे मुलजिम गिरफ्तार हो जाते हैं तो भी उनके द्वारा धन्यवाद के साथ-साथ प्रशासन को चेतावनी देने के लिए धरना दिया जायेगा।
रमा निरंजन ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के 13 अपै्रल को जनपद के दौरे की कोई सार्थकता नही है। उन्होंने एक वर्ष के कार्यकाल में जिले में कोई कार्य नही कराया। वे अखिलेश सरकार के कार्यों का उदघाटन करके वाह-वाही लूटना चाहते हैं। इसके अलावा जिन कार्यों का वे शिलान्यास कर रहे हैं उनके लिए बजट नही मिलने वाला क्योंकि यही उनकी नीति है। जनता खूब समझती है कि लालीपाप पकड़ाकर काम चलाना चाहते हैं। बहुत अच्छा होता अगर अखिलेश सरकार द्वारा शुरू कराये गये उरई-औरैया स्टेट हाइवे का निर्माण वे एक वर्ष में पूरा करा देते और इसका उदघाटन कर जाते तो हम उनका कार्य न होते हुए भी उनका स्वागत करते। उन्होंने कहा कि वे मगरौल के ट्रेनिंग सेंटर का उदघाटन करना चाहते थे जिसे अखिलेश सरकार ने शुरू कराया था। लेकिन उनकी इस विकास विरोधी प्रवृति के कारण अभी उसमें बहुत काम बाकी है। इसलिए उन्होंने इसके उदघाटन का इरादा छोड़ दिया। मेडिकल कालेज पहले की सरकारें बनवा चुकी हैं। लेकिन संस्साधनों की कमी हो जाने की वजह से यह शोपीस बनकर रह गया है जो कि उनकी सरकार के लिए लानत की बात है। उन्होंने कहा कि इन सभी अव्यवस्थाओं का जबाव योगी को अपने दौरे में देना पड़ेगा जिसस दौरे के बाद उनकी लोकप्रियता बढ़ने की बजाय जनपद के जनमानस में रसातल में चली जायेगी।
पत्रकार वार्ता में उनके प्रतिनिधि आरपी निरंजन, समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष वीरपाल सिंह यादव दादी, महेश द्विवेदी, वीरेंद्र सिंह यादव, जयशंकर द्विवेदी, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सहित कई प्रमुख सपा नेता उपस्थित थे।






Leave a comment