कोंच—उरई । लोमहर्षक चंदुर्रा कांड में पुलिस ने बुधवार की सुबह दो और नामजद आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त कर ली है। इसी के साथ अब तक पांच आरोपी जेल की सलाखों के पीछे पहुंच चुके हैं जबकि दो की गिरफ्तारी अभी भी शेष है। पकड़े गये दोनों आरोपी आपस में पिता-पुत्र हैं जिसमें पुत्र चौदह साल का नाबालिग है।

कोतवाली क्षेत्र के बहुचर्चित चंदुर्रा अग्निकांड के दो आरोपियों गौरीशंकर उर्फ कलू पुत्र पुनू बरार तथा उसके चौदह बर्षीय बेटे दीपक को बुधवार की सुबह कोंच बस अड्डे से उस समय पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिये गये जब वह भागने की फिराक में बस का इंतजार कर रहे थे। कोतवाल विनोदकुमार मिश्रा को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मामले के दो आरोपी बस स्टैंड पर देखे गये हैं। उन्होंने सूचना पर फौरी संज्ञान लेकर हमराही सिपाहियों के साथ्ज्ञ बस स्टैंड पर दबिश देकर दोनों को गिरफ्तार कर जेल भी भेज दिया है। गौरतलब है कि गुजरी 25 मार्च की शाम चंदुर्रा गांव में परचून की दुकान में हुई संदिग्ध आगजनी के मामले में सात लोग बुरी तरह झुलसे थे जिसमें दुकान मालिक गिरेन्द्रसिंह पटेल और उसके बेटे सुशील की मौत छह दिन के अंतरात में हो गई थी। मामले में मृतकों के परिजनों ने सात लोगों के खिलाफ नामजदगी कराई थी जिसमें दो आरोपियों रवीन्द्र अहिरवार और धर्मेन्द्र को तो पुलिस आनन फानन गिरफ्तार कर लिया था जबकि एक आरोपी रवीन्द्र के पिता महेश ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। बुधवार को हुई इन दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ ही अब जेल जाने बालों की संख्या पांच हो गई है।

 

 

एमएलसी के कोट किये गये समय में सिर्फ तीन दिन

चंदुर्रा कांड के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये एमएलसी रमा निरंजन ने पुलिस प्रशासन को जो मोहलत दी थी उसमें सिर्फ तीन दिन शेष बचे हैं। हालांकि मामले के पांच आरोपी अब तक जेल जा चुके हैं लेकिन दो की गिरफ्तारी अभी भी शेष है। पिछले दिनों एमएलसी के अधिकृत प्रतिनिधि आरपी निरंजन ने कोंच के नहर निरीक्षण भवन में मीडिया को बुला कर इस बात की घोषणा की थी कि पुलिस प्रशासन यदि बिलंबतम 14 अप्रैल तक सभ्ज्ञी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं करता है तो 15 अप्रैल से एमएलसी उपजिलाधिकारी कार्यालय परिसर में धरने पर बैठें जायेंगी। देखना दिलचस्प होगा कि दो आरोपी और तीन दिन, ऊंट किस करवट बैठता है। पुलिस शेष बचे दो आरोपियों को 14 तक गिरफ्तार कर पाती है या 15 से एमएलसी का धरना शुरू होता है।

 

Leave a comment