कोंच—उरई । भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव रामजी अंबेडकर की 127वीं जयंती पर कोंच में विविध कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। 14 अप्रैल को नगर में शोभायात्रा निकाली जायेगी जबकि 15 को संगोष्ठी के माध्यम से अंबेडकरवाद पर चर्चा होगी।
बाबा साहब डॉ. भीमराव रामजी अंबेडकर की जयंती पर कार्यक्रमों की विस्तृत श्रृंखला तैयार की गई है। तहसील कार्यालय में जहां प्रशानिक अधिकारी उनकी जयंती मनायेंगे वहीं अंबेडकर के अनुयायियों ने भी अलग अलग तरीके से जयंती मनाने की रूपरेखा बनाई है। जयंती पर शोभायात्रा निकाले जाने को लेकर एक बैठक दीनदयाल बाबूजी के हाते में संपन्न हुई जिसमें 14 अप्रैल को नगर में शोभायात्रा निकालने का निर्णय लिया गया। शोभायात्रा की अध्यक्षता कमान सपा नेता सरनामसिंह यादव को सौंपी गई है। बैठक में जितेन्द्रराय, ओमप्रकाश, रवीन्द्रनाथ राम, चौधरी रामसेवक, राकेशकुमार, अवधेशकुमार, राजबाबू, छोटेलाल नेता, दीपू पेंटर सहित तमाम लोग मौजूद रहे। इधर, डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती समारोह समिति के बरिष्ठ उपाध्यक्ष हरदास जाटव ने बताया है कि 15 अप्रैल को न्यू कुशवाहा लॉज में अंबेडकर जयंती समारोह का आयोजन किया जायेगा जिसमें बतौर मुख्य अतिथि तहसीलदार भूपाल सिंह होंगे।






Leave a comment