कोंच—उरई । सामाजिक क्रांति के प्रणेता और मनुवादी व्यवस्था के आलोचक रहे महात्मा ज्योतिवाराव फुले का जयंती समारोह बुधवार को न्यू कुशवाहा लॉज में मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक संतराम कुशवाहा ने कहा कि भारत भूमि पर अनेकों महापुरुषों ने अपने कृत्यों के द्वारा कई क्रांतियां लिखीं और समाज को नई दिशा दी। महात्मा ज्योतिवाराव फुले भी एक ऐसे ही समाज सुधारक हुये हैं जिन्होंने समानता और समतामूलक समाज की परिकल्पना को मूर्त रूप देने में अपना पूरा जीवन ही समर्पित कर दिया। उन्होंने कहा कि मनुवादी व्यवस्था ने देश के पचासी फीसदी दबे कुचले लोगों का आर्थिक, सामाजिक और शैक्षणिक शोषण किया जिसके खिलाफ फुले ने अपनी न केवल आवाज बुलंद की बल्कि कठोर संघर्ष भी किया।

बुधवार को धनुताल स्थित न्यू कुशवाहा लॉज में तथागत गौतम बुद्घ विकास संस्थान के तत्वाधान में ज्योतिवाराव फुले जयंती समारोह का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष कुशवाहा समाज गुरुदयाल कुशवाहा ने की एवं पूर्व विधायक संतराम कुशवाहा बतौर मुख्य अतिथि व पूर्व जिपं सदस्य कन्हैयालाल कुशवाहा, शिवकुमार कुशवाहा आदि बतौर बिशिष्टï अतिथि मंचस्थ रहे। अन्य वक्ताओं ने भी महात्मा फुले के जीवन के कई प्रसंगों की चर्चा करते हुये कहा कि उनके विचारों को आगे ले जाने की जरूरत है और इस काम में युवा शक्ति की भागीदारी जरूरी है। वक्ताओं ने कहा कि समाज को इन महापुरुषों के व्यक्तित्व और कृतित्व से सीख लेनी चाहिये तभी सामाजिक और वैचारिक क्रांति आयेगी और समाज बदलेगा। संचालन सुंदर कुशवाहा ने किया। इस दौरान उमाचरन कुशवाहा, ओपी कुशवाहा, बादामसिंह कुशवाहा, रविकांत कुशवाहा, दुर्गेश कुशवाहा, नवीन कुशवाहा, प्रदीप, राममूरत, लालू, ब्रजमोहन, योगवेन्द्र, जगजीवन, जाहरसिंह कुशवाहा, वीरसिंह कुशवाहा, मुकेश, रामलखन, रामजी, चतुरसिंह, ददबल, अंजू चौधरी, महेश आदि मौजूद रहे। भारतीय बाल्मीकि कल्याण महासभा ने भी फुले जयंती पर महात्मा ज्योतिवाराव फुले के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्घाप्रसून समर्पित किये। रंजीतसिंह, नारायणसिंह, दीपू पेंटर आदि अतिथियों ने समाज से कुरीतियां मिटाने का आह्वïान किया। आभार नगर अध्यक्ष नरेन्द्र आगवान ने जताया तथा संचालन रामजीवन जनक ने किया। वीरू पेंटर, दिलदार, रामजी, कृष्णकांत, कमलेश, रामू, श्यामजी, प्रशांत पेंटर, जगदीश, भरतलाल, सुनील, चेतराम, अशोक चच्चा, घासीराम आदि मौजूद रहे।

 

 

Leave a comment