
उरई । जालौन कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुंवरपुरा में एक विद्युत कर्मी ने अज्ञात कारणों से फाँसी लगा ली । पुलिस ने मौके पर पहुँच कर शव को पंचनामा कराने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया ।
कुंवरपुरा निवासी रामकरन बिजली विभाग में लाइनमेन थे । उन्होने घर के भीतर फाँसी पर झूल कर आत्महत्या कर ली । सुबह जब उनका शव झूलते देखा गया तो घर में कोहराम मच गया । बाद में पुलिस को खबर दे कर बुलाया गया ।






Leave a comment