
उरई । जालौन कोतवाली क्षेत्र के खर्रा में एक व्यक्ति की संदिग्ध हालत में मौत हो गई । परिजनों का आरोप है कि गाँव के ही एक युवक ने उनकी हत्या कर दी है । पुलिस छानबीन के लिए मौके पर पहुँच गई है ।
खर्रा निवासी मंगल सिंह कुशवाहा को आज रात तीन बजे एक युवक 3 बजे यह कह कर घर छोड़ गया था कि वे उसे अचेत हालत में मिले हैं लेकिन मृतक की पत्नी मिथिला का कहना है कि वे पहले ही मर चुके थे । उन्होने शव घर लाने वाले युवक पर ही उसकी हत्या का दोष मढ़ा । कोतवाल संजय गुप्ता मौके पर पहुँच गए हैं और मृतक के परिजनों से जानकारी ले रहे हैं ।






Leave a comment