कोंच—उरई । बुधवार की सुबह कांशीराम कॉलोनी में दो पक्ष किसी बात को लेकर आपस में भिड़ गये जिसके चलते एक व्यक्ति ने अपने ऊपर मिट्टी का तेल डाल कर आत्मदाह का प्रयास किया। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को कोतवाली ले गई और शांतिभंग में चालान कर दिया।

मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार को सबेरे सबेरे कांशीराम कॉलोनी में एक पक्ष के राजेन्द्र पुत्र श्यामू व सुनीता पत्नी राजेन्द्र तथा दूसरे पक्ष के रागिनी पत्नी नरेश, मंजू पत्नी राकेश तथा (पहले पक्ष के राजेन्द्र का पुत्र जो दूसरे पक्ष के साथ था) अमित किसी बात को लेकर भिड़ गये और तैश में आकर राजेन्द्र ने अपने ऊपर मिट्टी का तेल छिड़क कर आत्मदाह का प्रयास किया। समीप ही स्थित खेड़ा चौकी इंचार्ज सुरेन्द्रकुमार सिंह मौके पर पहुंच गये और दोनों पक्षों के पांचों लोगों के खिलाफ शांतिभंग की कार्यवाही कर दी।

Leave a comment