उरई। हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिर जाने से एक रिटायर शिक्षक के 6 बीघा खेत में आग लग गई जिससे गेंहूं की पूरी पकी फसल जलकर खाक हो गई।
रामपुरा थाने के ऊमरी निवासी प्रताप नारायण सरकारी सकूल में शिक्षक थे। सेवानिवृत्त होने के पहले उन्होंने बाबूपुरा रोड पर 6 बीघा खेती खरीद ली थी। जिसमें गेंहूं की फसल खड़ी थी। उनके खेत से हाईटेंशन लाइन गुजरी थी जो जर्जर होने के बावजूद ग्रामीणों को सर्वनाश के मुहाने पर पहुंचाने की प्रतिज्ञा लिये बिजली विभाग ने बदलवाई नही थी। इसके कारण आंधी में आज तार टूटकर उनके खेत में गिर गया। नतीजतन चिंगारी छूटने से खेत में आग लग गई जिसने देखते-देखते विकराल रूप धारण कर लिया। दमकल गाड़ी आती इससे पहले ही उनका पूरा खेत जलकर खाक हो गया।

Leave a comment