उरई। सिरसाकलार क्षेत्र में एक दलित किसान की आंधी में पूरी फसल बिछ जाने के कारण सदमा लगने से खेत पर ही मौत हो गई।
उक्त थाना क्षेत्र के ग्राम गोराकला निवासी विश्राम सिंह (48वर्ष) के पास चार बीघा खेती है। जिसमें गेंहूं की पकी फसल खड़ी थी। अभी तक वे फसल काटकर घर नही ले जा पाये थे। बीती रात आंधी पानी में उनकी पूरी फसल खेतों में बिछकर बर्बाद हो गई।
गुरुवार को सुबह जब वे फसल काटने खेत पर पहुंचे तो बर्बादी का नजारा देख कर उनका दिल बैठ गया और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। परिजनों ने उनका पोस्टमार्टम कराये बिना ही अंतिम संस्कार कर दिया है। विश्राम सिंह के दो शादीशुदा पुत्र हैं जो कि बाहर मजदूरी करते हैं।






Leave a comment