कोंच—उरई । उत्तर प्रदेश की मटर  के क्षेत्र में चर्चित कोंच कृषि उत्पादन मंडी समिति में हरियाणा राज्य की गुड़गांव की प्रसिद्ध स्नेक्स बनाने वाली कुमार रूपाराम मैत्रा ऐंड कम्पनी के मालिक ने कोंच आकर देशी मटर के लिए मंडी के सचिव डा. दिलीप वर्मा से भेंट कर अपनी कम्पनी के बारे में विस्तार से जानकारी दी और मटर खरीदने की सहमती प्रदान की कम्पनी के मालिक ने कहा कि यह मटर हमारे लिए अच्छी है और इसका स्वाद काफी अच्छा और स्वादिष्ट है डा. दिलीप वर्मा ने कहा कि किसानों को उचित मूल्य मिले यही मेरी प्राथमिकता है।

Leave a comment