रामपुरा-उरई । सूचना एवं तकनीकी क्रांति को भारत के जमीनी स्तर पर लाने वाली सीएससी ई-गवर्नेन्स ने बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के 127वीं जयंती के उपलक्ष्य में पूरे देश में वीएलई और वीएलई सोसायटीज के माध्यम से आधुनिक भारत के निर्माता डा. बीआर आम्बेडकर थीम के साथ मनाने का संकल्प लिया। यह जानकारी जालौन जिले की वीएलई सोसाइटी के सचिव अनुराग प्रताप दोहरे ने दी।

उन्होंने प्रेस वार्ता में कहा कि सभी वीएलई इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आर्थिक तौर पर पिछडे़ क्षेत्रों, ग्रामीण आंचल और कस्बों के साथ-साथ शहरी परिवेश के युवाओं के बीच जाकर लोगों को तय कार्यक्रम के अनुसार भारतीय संविधान के शिल्पकार के विचारों को प्रस्तुत कर लोगों में देश के प्रति सेवा भाव विकसित करने और लोगों में भारतीय संविधान की प्रस्तावना के अनुरूप श्सम्प्रभुता सम्पन्न सामाजिक लोकतांत्रिक धर्मनिरपेक्ष गणराज्य-भारत की स्थापना को बनायें रखने का कार्य किया जायेगा। इस प्रेसवार्ता में हेमंत वर्मा, धीरज कुशवाहा, विनोद नागरिया, शारद द्विवेदी, हरिश्चन्द अनुरागी, हिरदेश कुमार, नीरज चैहान आदि सोसाइटी वीएलई मौजूद रहे।

Leave a comment